हरियाणा

हरियाणा के इन जिलों में फिर से बारिश का अलर्ट

Shreya
14 July 2023 7:26 AM GMT
हरियाणा के इन जिलों में फिर से बारिश का अलर्ट
x

हरियाणा के 11 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों में अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक इन जिलों के 854 गांवों में अभी भी पानी खड़ा हुआ है।इस बाढ़ अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 2 लोग घायल और चार लोग लापता हैं।

हरियाणा में आज भी 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में चंडीगढ़ मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही अब सिरसा में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसकी वजह यह है कि घग्गर में 27500 क्यूसेक पानी पहुंच चुका है। 12 घंटे में नदी में 7 हजार क्यूसेक पानी बढ़ चुका है।

इस बाढ़ से राज्य के छह जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र व पानीपत के करीब 585 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं। इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। कैथल, कुरुक्षेत्र की स्थिति तो पहले से और खराब है।

पंजाब के खनौरी में पुल टूटने से कैथल का संगरूर से भी संपर्क टूट गया। अंबाला पटियाला से पहले ही कट चुका है। घग्गर नदी का पानी चीका शहर में भर गया।

इन तीन जिलों में सोमवार तक स्कूल रहेंगे बंद

अंबाला के 750 में से 430 स्कूलों व कुरुक्षेत्र में 203 सरकारी स्कूलों में पानी भरा है। इस कारण रविवार तक स्कूल बंद रहेंगे। यमुनानगर के स्कूलों में भी गुरुवार को छुट्टी रही। करनाल, पानीपत और कैथल के बाढ़ प्रभावित स्कूलों को फिलहाल बंद रखा गया है।

Next Story