हरियाणा

Punjab : आईफोन के लालच में दोस्त की हत्या, शव फेंका

Sarita
3 April 2025 8:45 AM IST
Punjab : आईफोन के लालच में दोस्त की हत्या, शव फेंका
x
Punjab पंजाब: राजपुरा में एक नाबालिग ने आईफोन के लिए अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। मृतक अपने दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गया था। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक अप्रैल को ट्रैक पर मिले शव की पहचान हुई। जीआरपी एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की उम्र 16 साल से कम है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी ने दूसरे बच्चे की मदद से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका था। घटना के मुताबिक 25 मार्च की रात को राजपुरा पुलिस को रेलवे लाइन पर शव मिला था। शव दो हिस्सों में था। कई दिनों तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। अलीपुर अराई निवासी हरजिंदर सिंह ने अपने बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नवजोत सिंह (17) 25 मार्च को यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा है। कुछ देर बाद उसे फोन करके वापस आने को कहा गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक के नाबालिग दोस्त ने ही उसका आईफोन चुराने की नीयत से उसकी हत्या की है। जीआरपी राजपुरा चौकी इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि नवजोत सिंह की छाती में तेजधार हथियार से वार कर हत्या की गई और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। ट्रेन की चपेट में आने से शव के दो टुकड़े हो गए थे। नवजोत का मोबाइल बरामद कर लिया गया है।
Next Story