हरियाणा

सरेआम लड़कियों से छेड़छाड़, आवारा लड़कों का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार

Gulabi Jagat
20 April 2022 12:50 PM GMT
सरेआम लड़कियों से छेड़छाड़, आवारा लड़कों का वीडियो वायरल, तीन युवक गिरफ्तार
x
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लड़कियों से छेड़छाड़ का चौंका देने वाला मामला सामने आया है
चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में लड़कियों से छेड़छाड़ (eve teasing in chandigarh) का चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ बदमाशों ने लड़कियों को छेड़ा, उन पर फब्तियां कसी और चलती कार में से उनके ऊपर 20-20 रुपए के नोट भी उड़ाए. ये घटना मंगलवार की चंडीगढ़ सेक्टर-36 की है जहां पर कुछ लड़के गर्ल्स कॉलेज के सामने अपनी कार में घूम रहे थे. इन लड़कों ने वहां पर जा रही लड़कियों से बदतमीजी की और वीडियो बना रही एक लड़की से उसका फोन छीनने कोशिश भी की.
हालांकि पुलिस ने लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन लड़कों को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ लड़कियां अपने कॉलेज से घर की ओर जा रही थी. कॉलेज के बाहर ये तीनों लड़के अपनी गाड़ी में घूम रहे थे. उसी वक्त इन लड़कों ने कार सनरूफ खोला और वहां से गुजर रही लड़कियों पर गंदी-गंदी फब्तियां कसनी शुरू कर दी. ये लड़के यही पर नहीं रुके बल्कि इन्होंने लड़कियों पर 20-20 के नोट भी लुटाने शुरू कर दिए.
चंडीगढ़ में आवारा लड़कों ने लड़कियों पर उड़ाए 20-20 के नोट, की छेड़खानीये सारा वाक्या वहां पर मौजूद एक लड़की ने अपने फोन पर रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. जिस पर यह लड़के भड़क गए और उस लड़की से फोन छीनने की कोशिश करने लगे. जब लड़कियों ने उनकी शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि डीसी हमारा रिश्तेदार है तुम्हें जो करना है कर लो. बाद में लड़कियों ने पुलिस को इसकी शिकायत दी थी. लड़कों के खिलाफ सेक्टर-36 थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई. पुलिस ने मंगलवार देर शाम इन लड़कों को आनंदपुर साहिब से गिरफ्तार किया.
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों में से एक आरोपी प्राइवेट बैंक का मैनेजर है और बाकी दोनों आरोपियों का सब्जियों का काम है. जब पुलिस ने लड़कों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि उन्होंने कुछ नहीं किया. उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं, लेकिन जब उन्हें वीडियो दिखाई गई तब उन्होंने कहा इस बारे में कोर्ट फैसला करेगा, हमसे बात मत करो.
Next Story