हरियाणा

इनामी आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां

Admin2
25 May 2022 2:09 PM IST
इनामी आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने घर में घुसकर बरसाई थीं गोलियां
x
हत्या से परिवार में कोहराम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मेरठ जनपद के पाबली खुर्द गांव में बीते शुक्रवार को दिन निकलते ही सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर लॉ के छात्र पर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। जिसमें छात्र को छह गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

क्या था मामला ?
कंकरखेडा क्षेत्र के पाबली खुर्द निवासी प्रयाग (24) पुत्र निरंकार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर व एक लाख का इनामी सनी काकरान अपने साथियों के साथ प्रयाग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 15 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिसमें प्रयाग की गोली लगने से मौत हो गई थी। प्रयाग के भाई मयंक पर भी फायरिंग की गई थी। लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके अलावा मयंक की पत्नी व बच्चों ने कमरे के अंदर छुपकर अपनी जान बचाई थी। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे।
Next Story