हरियाणा

बढ़े फलों के भाव, जानें आज कितनी महंगी हुई सब्जियां

Gulabi Jagat
7 April 2022 11:50 AM IST
बढ़े फलों के भाव, जानें आज कितनी महंगी हुई सब्जियां
x
महंगी हुई सब्जियां
करनाल: हरियाणा में बृहस्पतिवार को फल-सब्जियों के दाम (Fruits and Vegetables Price in Haryana) जारी हो गए हैं. प्रदेश में हरी सब्जियों की कीमत में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में सब्जियों की महंगाई से बजट बिगड़ चुका है. हालांकि आलू प्याज, टमाटर के दाम में फिलहाल सामान्य हैं लेकिन मशरूम, मिर्च, नीबू, भिंडी, लहसुन के दाम तो आसमान पर पहुंच गए हैं. सब्जियों के साथ फलों की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिल रही है.सब्जियों के बढ़ते दाम के पीछे पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी माना जा रहा है. इससे आम आदमी की जेब पर दोहरा बोझ (fruits and vegetables price hike in haryana) पड़ रहा है. फलों और सब्जियों के बढ़ते दाम ने घर के बजट को बिगाड़ दिया है. कुछ सब्जियों के दाम तो फलों से भी महंगे हो गए हैं. कई सारी सब्जियां तो ऐसी हैं, जो लोगों पहुंच से दूर हो चुकी है. सब्जियों के लगातार बढ़ रहे दामों में अभी तक लगभग दोगुनी बढ़ोतरी हो गई है. जिसके चलते आम आदमी की जेब पर भारी असर पड़ रहा है.गर्मी के इस मौसम में जिस नींबू पानी को पीकर लोग ताजगी महसूस करते हैं. आज उसी नींबू के भाव ने बाजार में गर्मी बढ़ाई (lemon Price in Haryana) हुई है. मंडी में इस समय नीबू 200 रुपये प्रति किलो से ऊपर बेचा जा रहा है. जिसके चलते मंडी में आने वाले कम ही लोग नींबू की खरीदारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.आलम यह है कि सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आने वाले लोग सब्जियों में कटौती करते नजरआ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ सब्जी बेचने वाले दुकानदारों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है जानें आज कितनी महंगी हुई सब्जियां
सब्जी दाम (प्रति किलोग्राम)
मटर 35 रुपये
गाजर 20 रुपये
आलू 15 रुपये
टमाटर 40 रुपये
गोभी 25 रुपये
बन्द गोभी 20 रुपये
प्याज 25 रुपये
खीरा 25 रुपये
पॉलीहाउस खीरा 35 रुपये
पालक 50 रुपये
धनिया 50 रुपये
मेथी 20 रुपये
नींबू 200 रुपये
शिमला मिर्च 60 रुपये
मूली 30 रुपये
अदरक 60 रुपये
फ्रांस बीन 60 रुपये
मशरूम 150 रुपये
हरी मिर्च 100 रुपये
भिंडी 80 रुपये
पुदीना 30 रुपये
चुकंदर 20 रुपये
चपन कदु 20 रुपये
लौकी 25 रुपये
कद्दू 20 रुपये
तोरई 80 रुपये
ककड़ी 60 रुपये
बैंगन 25 रुपये
लहसुन 70 रुपये
करेला 70 रुपये
कोरोना के इस दौर फलों की मांग भी ठीक-ठाक बनी हुई है. सर्दियों के इस मौसम में अमरूद काफी पसंद किया जा रहा है जो कि स्वाभाविक है. क्योंकि सीजनल फल जो ठहरा. इसके साथ ही केला, सेब, संतरा समेत तमाम फलों की बिक्री काफी हो रही है. हरियाणा में फलों की कीमत (Fruits Price in Haryana) भी रोजाना बदल रही है. ताजा जारी कीमतों के मुताबिक हरियाणा में केला 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है. वहीं सेब आज 100 रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है. जबकि चीकू, अंगूर और खरबूजा जैसे फलों के दाम आसमान छू रहे हैं. चलिए जानते हैं आज क्या हैं हरियाणा में फलों की कीमत.
केला 50
सेब 100
चीकू 80
चीकू 40
अनार 90
अमरूद 20
अंगूर 90
काले अंगूर 80
नारियल पानी 50
तरबूज 30
खरबूजा 70
Next Story