हरियाणा

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
28 May 2023 8:15 AM GMT
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

कुरुक्षेत्र: आज जहा नया संसद भवन देश को मिलने जा रहा है, वही आज महिला पहलवानों के समर्थन में देश के विभिन्न संगठनों ने दिल्ली कूच का ऐलान भी किया है लेकिन इस कूच से पहले ही हरियाणा में किसानों व महिला संगठनों के लोगों की धरपकड़ शुरू हो गई है। जहां किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को पुलिस ने सुबह-सुबह गिरफ्तार कर लिया है वही महिला सर्व जात सर्व खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दहिया को पुलिस ने घर में नजरबंद कर रखा है। इसके अलावा पुलिस ने बहुत से लोगों को या तो गिरफ्तार कर लिया है या फिर घर में नजरबंद कर रखा है। पुलिस इन लोगों को दिल्ली नहीं जाने देना चाहती पुलिस का मानना है कि अगर दिल्ली में भीड़ इकट्ठा होती है तो कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

महिला सर्व जाट खाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष भैया का कहना है कि वह कोई भीड़ इकट्ठा नहीं कर रही थी वह अपनी एक दो महिला साथी के साथ दिल्ली जाना चाहती थी लेकिन कल से ही पुलिस उनके घर के बाहर बैठी है और उन्हें नहीं जाने दिया जा रहा जो कि लोकतंत्र की हत्या है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta