
हिसार न्यूज़: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 15 जजों की बेंच न्यायिक परिसर में बनाई गई हैं. लोगों की आपसी सहमति से अदालतों में विचाराधीन केसों का निपटारा किया जाएगा.
राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित मुकदमों के शीघ्र निपटान और आपसी सुलह समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों का निस्तारण किया जाएगा. इनमें अतिरिक्त सेशन जज कुमारी ज्योति लांबा की अदालत में सिविल क्रिमिनल, इलेक्ट्रिसिटी के केसों, अतिरिक्त सेशन जज संजय शर्मा की अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम के केसों का निपटान आपसी सहमति से करवाया जाएगा. वहीं प्रिसीपल जज राजेश भांकर की अदालत में फैमिली केसों, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम प्रजाइडिंग ऑफिसर इंडस्ट्रियल कम लेबर कोर्ट केसों के लिए डॉक्टर अंशु संजीव तीनजन की अदालत में लेबर कोर्ट के केसों का, एडिशनल चीफ जुडिशल हरीश गोयल, एलडी चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तैयब हुसैन की अदालत में ट्रैफिक चालान, समरी और क्रिमिनल केसों का निपटारा किया जाएगा.
एनजीटी के केसों को गंभीरता से निपटाए
एनजीटी के केसों की समीक्षा बैठक लघु सचिवालय में आयोजित की गई. जहां बैठक की अध्यक्षता डीसी विक्रम सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल पर्यावरण के केसों का निपटान अधिकारी गंभीरता से करें. डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल पर्यावरण के केसों का निपटान अधिकारी समयबद्ध तरीके से धरातल पर निरीक्षण करके पूरा करें.





