हरियाणा

Panipat : कैंटर की चपेट में आने से सड़क हादसे में युवक की मौत

Sarita
25 Jun 2025 12:10 PM IST
Panipat : कैंटर की चपेट में आने से सड़क हादसे में युवक की मौत
x
Panipat पानीपत: पानीपत में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की गर्दन कटकर सड़क पर गिर गई और धड़ अलग हो गया। कैंटर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव मतलौडा निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई है। वह मतलौडा गांव से खंडरा की तरफ जा रहा था। रास्ते में युवक की बाइक तेज रफ्तार कैंटर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। और बाइक सड़क किनारे लगे तारों में उलझ गई। तारों की वजह से युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए।
युवक का सिर कुछ दूर सड़क पर गिरा। और धड़ भी थोड़ी दूर सड़क पर गिरा। सड़क पर छतों पर हर जगह खून ही खून फैला हुआ था। मामला आसन कलां गांव के पास स्थित गुज्जर धर्म कांटा का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की बाइक का नंबर एचआर 06एवाई 1854 बताया जा रहा है।
Next Story