
x
Panipat पानीपत : पानीपत जिले से दुखद खबर सामने आई यहां एक साल का मासूम बच्चा अपने पहले जन्मदिन से पहले ही झुलस गया। परिवार उसके पहले जन्मदिन की तैयारी कर रहा था।तभी बच्चा बेड से लुढ़ककर गर्म चाय के पतीले पर गिर गया जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चे को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के हाशिमपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार अपने परिवार के साथ पानीपत की खटीक बस्ती में रहता हैं। अनिल दिहाड़ी मजदूरी करता हैं। अनिल के चार बच्चे हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा 20 साल का सागर, 14 साल की बेटी नेहा, 6 साल की खुशी और सबसे छोटा एक साल का दिव्यांशु है। 14 जनवरी को घर में उत्सव का माहौल था।
रात के करीब 10 बजे थे। अनिल की पत्नी घरेलू गैस सिलेंडर पर चाय बना रही थी। पतीले में चाय उबल रही थी और उसकी भाप पूरे कमरे में फैल रही थी। वहीं पास में ही बेड पर दिव्यांशु अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे बेड से नीचे फर्श पर रखे खौलते हुए चाय के पतीले पर जा गिरा। गरम चाय का पतीला पलट गया और चाय दिव्यांशु के ऊपर गिर गई। गर्म चाय से दिव्यांशु का चेहरा, हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।आनन-फानन में अनिल ने बच्चे को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले भागे।
TagsPanipatचायपतीलेमासूमझुलसा Panipatteapotchildburns जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





