हरियाणा

Panipat: दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही वंदे भारत, अन्य ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा

Sarita
5 Sept 2025 11:34 AM IST
Panipat: दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही वंदे भारत, अन्य ट्रेनों का शेड्यूल  बिगड़ा
x
Panipat पानीपत: दीवाना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की डाउन लाइन पर गुरुवार दोपहर बीबीएमबी का हाईटेंशन तार टूटकर ओएचई लाइन पर गिर गया। तार गिरते ही धमाके की आवाज के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया। स्टेशन के पास पहुंची वंदे भारत को भी रोकना पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर एसई लोकेश मीणा अपनी टीम के साथ करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 2:45 बजे ट्रैक को चालू कर दिया गया। इस घटना के बाद पानीपत रेलवे स्टेशन पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। ट्रेन संख्या 12026 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को दोपहर 2:15 बजे से 3:50 बजे तक स्टेशन पर रोकना पड़ा
Next Story