Panipat पानीपत: हरियाणा के पानीपत में उस समय हड़कंप मच गया जब राजीव कॉलोनी के पास स्थित श्मशान घाट मुक्ति धाम के गेट पर छह माह की बच्ची का शव मिला। शव को कपड़े से ढककर यहां छोड़ दिया गया था। धाम के सेवादार ने बच्ची के शव की सूचना किला थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बच्ची का शव छोड़कर जाने वाले का कोई सुराग नहीं लग सका। यहां लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। वीर भवन चुंगी निवासी विनोद खन्ना ने बताया कि वह राजीव कॉलोनी के पास स्थित श्मशान घाट मुक्ति धाम में सेवादार के तौर पर कार्यरत है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे जब वह श्मशान घाट पर आया तो उसने गेट पर कपड़े में लिपटा एक बच्ची का शव देखा। बच्ची करीब छह माह की लग रही थी। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं थे। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। अभी तक शव को छोड़कर जाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में युवती की मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
किला थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद युवती की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। श्मशान घाट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
TagsPanipatश्मशानबच्चीशवहड़कंप Panipatcrematoriumgirldead bodystirजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





