
x
Panipat पानीपत : पानीपत जिले में दर्दनाक हादसा देखने को मिला यहां थार चालक ने कुत्ते के पिल्लों को कुचल दिया जिससे उनकी सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां खड़े लोगों ने थार चालक को पीछे से आवाज लगाकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
वहीं लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसे ऑन द स्पॉट थाने में ही सजा दी गई। यह दी गई कि वह एक महीने तक गली के सभी कुत्तों को रोटी खिलाएगा। इसके अलावा जिस कुत्तिया के ये पांचों पिल्ले थे, उस कुत्तिया की निजी तौर पर सेवा भी करेगा।
जानकारी के मुताबिक यह घटना शहर के कप्तान नगर की है। यहां खाटू श्याम मंदिर वाली गली में 14 नवंबर थार चालक गाड़ी को चलाता ही रहा। थार चालक जैसे ही ट्रैक्टर को क्रॉस कर आगे निकला तो उससे आगे खड़ी कार को बचाने लगा। इस दौरान कार की बांई ओर सड़क पर पिल्लों को थार चालक ने नहीं देखा। एक साथ सभी पांचों पिल्लों को कुचलता हुआ थार चालक आगे की ओर बढ़ गया।
पुलिस को लिखे माफीनामे में विनोद ने कहा कि वह जगन्नाथ विहार का रहने वाला है। कार को बचाने के कारण वह गली में कुत्तिया के पिल्लों को नहीं देख पाया और गाड़ी का पहिया उन पर से उतर गया और उन पांचों की मौत हो गई।
TagsPanipatथार चालकपिल्लोंकुचलासजाPanipatThar driverpuppiescrushedpunishment. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





