हरियाणा

Panipat: नहर में नहाते समय किशोर लापता, डूबने की आशंका

Admindelhi1
31 May 2025 2:00 PM IST
Panipat: नहर में नहाते समय किशोर लापता, डूबने की आशंका
x

पानीपत: पानीपत दिल्ली पैरलल नहर में नहाते वक्त एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। वह घर से काम पर गया था, लेकिन दोपहर को दोस्तों संग नहर पर पहुंच गया। औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में शुक्रवार को शशी कुमार ने बताया कि उसका छोटा बेटा 17 वर्षीय गुरमीत उर्फ कालू शुक्रवार की सुबह खाने का टिफिन लेकर काम के लिए घर से निकला था। दोपहर साढ़े 3 बजे परिजनों को पता लगा कि गुरमीत अपने दोस्तों के साथ असंध रोड स्थित नहर पर नहाने के लिए गया था। जहां नहाते वक्त पानी में डूब गया और तब से वह नहर में लापता है।

सूचना मिलने पर परिवार वाले नहर पर पहुंचे। जिन्होंने गुरमीत की तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला। नहर में गोताखोरों ने भी तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। नहाते वक्त वह पानी में लापता हो गया। जिसकी गोताखोरों और परिवार वालों ने शनिवार को भी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Story