हरियाणा

Panipat: सड़क हादसे रोकने को विशेष अभियान

Admindelhi1
24 Feb 2026 7:31 PM IST
Panipat: सड़क हादसे रोकने को विशेष अभियान
x

पानीपत: पानीपत में जिला सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र ने मंगलवार काे बताया कि बरसत मार्ग के कट को खुलवाने, अनाज मंडी से दिल्ली की ओर जाने के लिए ऊपर चढऩे के मार्ग तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर सुरक्षा परीक्षण करवाया जा रहा है, जिससे वैज्ञानिक आधार परz निर्णय लिए जा सकें।

शहर को जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए परिधीय मार्ग का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर में ऊंचे बस अड्डे के निर्माण पर कार्य किया जाएगा ताकि यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित सुविधाएं मिल सकें और मुख्य जीटी रोड़ मार्ग तथा तीनों फ्लाईओवर पर ध्वनि अवरोधक लगाने पर भी विचार किया गया है, ताकि ध्वनि प्रदूषण से आमजन को राहत मिल सके। तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवर्तन अभियान को और तेज किया जाएगा तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि शहर के विकास और सुचारू संचालन के लिए सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से शहर को यातायात जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ. नीरज जिंदल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक, उप पुलिस अधीक्षक सुरेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story