हरियाणा

Panipat: ओवरलोडेड वाहन ने ले ली युवक की जान, गांव में शोक

Admindelhi1
10 Feb 2026 8:20 PM IST
Panipat: ओवरलोडेड वाहन ने ले ली युवक की जान, गांव में शोक
x

पानीपत: पानीपत में लगातार ओवरलोडेड वाहनों की वजह से लोग काल का ग्रास बन रहे हैं। गढ़ी बेसिक गांव के पास ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली की वजह से भीषण हादसा हो गया, हादसे में पिकअप ड्राइवर के मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में बैठा एक अन्य युवक घायल बताए जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय ड्राइवर कुम्मत अपनी पिकअप गाड़ी से पानीपत से अपने गांव गढ़ी बेसिक जा रहा था। रास्ते में लिफ्ट लेकर एक अन्य युवक भी गाड़ी में बैठ गया। गांव गढ़ी बेसिक से महज 100 मीटर पहले ही कुम्मत की गाड़ी ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही ड्राइवर ने दम तोड़ दिया जबकि अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाला कुम्मत परिवार में कमाने वाला एकलौता था। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story