
Panipat पानीपत: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, डंपर की चपेट में आने से 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान अहर गांव निवासी पूजा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पूजा करनाल में स्टाफ नर्स का कोर्स कर रही थी।
कॉलेज से निकलने के बाद वह सरकारी बस में अपने गांव पहुंची थी, जैसे ही वह बस से उतरकर घर की तरफ चली तो डंपर ने उसे टक्कर मार दी और छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।





