हरियाणा

Panipat Murder : कारोबारी की चाकु से गोदकर हत्या

Sarita
27 Dec 2025 6:32 AM IST
Panipat Murder : कारोबारी की चाकु से गोदकर हत्या
x
Panipat Murder :खटीक बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार शाम करीब सात बजे वेस्ट कारोबारी विक्रम उर्फ विक्की (38) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। विक्रम शाम को अपनी दुकान से घर वापस लौट रहे थे। परिजनों ने कॉलोनी के ही कुछ युवकों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सट्टेबाजी की शिकायत करने पर पहले भी विक्रम पर हमला किया था और उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी थी। आरोपियों में से कई हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आए थे। थाना सेक्टर-29 की पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
खटीक बस्ती के संजय पंवार ने बताया कि उनके छोटे भाई विक्रम की शादी हो चुकी है और वह वेस्ट कपड़े का काम करते थे। वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे काम से घर लौट रहे थे। उनके साथ में भतीजा जयदीप भी था। वह जैसे ही घर के पास पहुंचे तो कॉलोनी हे ही बिट्टू, अक्षय, साहिल, बिट्टू के बेटे और शोंधापुर के दीपक ने उनको घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। जिससे विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग गए।
वह विक्रम को जिला नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की तीन टीमों को हमलावरों की गिरफ्तारी में लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।आरोपियों ने दो बार उसके साथ मारपीट की। एक बार पहले भी विक्रम के पेट में चाकू मार दिया था। उसी समय की रंजिश चली आ रही है। कुछ दिन पहले भी आरोपी विक्रम की हत्या करने की धमकी दे चुके हैं। जिसकी शिकायत चौकी पुलिस को दी गई थी। लेकिन उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।परिजनों ने कुछ युवकों पर आरोप लगाए हैं। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
Next Story