
x
Panipat पानीपत: हरियाणवी मॉडल सिम्मी का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। उसका शव सोनीपत के खरखौदा में नहर में मिला। उसकी पहचान उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से हुई। जानकारी के मुताबिक शीतल उर्फ सिम्मी मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। वह शनिवार (14 जून) को शूटिंग के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसने अपनी बहन नेहा को फोन कर बताया कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसके साथ मारपीट कर रहा है।
वह उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल डिस्कनेक्ट हो गई। इसके बाद आज सुबह शीतल का शव सोनीपत से बरामद हुआ। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि की है कि यह शव शीतल का ही है। रविवार सुबह आरोपी ब्वॉयफ्रेंड की कार भी दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली। लोगों ने युवक को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
TagsPanipatलापतामॉडलनहरलाशPanipatmissingmodelcanalbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





