
x
Panipat पानीपत: पानीपत शहर में शनिवार दोपहर तीन बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गए। तीनों को मौके से तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के नाम नीरज और विजय हैं। घायल युवक सोनू फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीसरे घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी देते हुए मृतकों के चाचा अजीत और प्रवीण ने बताया कि मृतक नीरज 21 साल और विजय 25 साल का था। जबकि घायल सोनू 22 साल का है। तीनों दोस्त हैं और कश्यप कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे पिछले करीब 6 महीने से गांव मधाना स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे।
तीनों सुबह एक साथ जाते थे और शाम को करीब साढ़े 4 बजे तक घर लौट आते थे। तीनों एक ही बाइक पर आते-जाते थे। रोजाना की तरह शनिवार को भी वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वे गोहाना रोड से देशवाल चौक पर पहुंचे तो रास्ते में तेज रफ्तार सीएनजी डिलीवरी करने वाला कैंटर आया, जिसने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि तीनों युवकों के पिता नहीं हैं। मृतक नीरज के घर पर 2 भाई और मां है। जबकि विजय का एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है।
TagsPanipatकैंटरबाइक सवारदोस्तोंउड़ाया2 मौत1 गंभीरcanterbike ridingfriendsran over2 dead1 in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





