हरियाणा
Panipat: हैंडलूम मशीन ने ले ली महिला की जान, जाटल रोड में सनसनी
Admindelhi1
10 Feb 2026 8:24 PM IST

x
पानीपत: पानीपत के जाटल रोड स्थित एक हैंडलूम फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लगभग 32 वर्षीय महिला जैनब फैक्ट्री में ही काम करती थी।
बताया जा रहा है कि महिला सुबह मशीन पर काम कर रही थी कि अचानक मशीन में कपड़ा फंसने से मशीन के साथ कपड़ा लिपटता चला गया। जिसके चलते गला घुटने से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने संबंधित थाने को सूचना दी। डायल 112 पर तैनात इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महिला मशीन की चपेट में आ गई है जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा महिला की मौत हो चुकी थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Tagsहरयाणापानीपतहैंडलूम मशीनमहिलाजानजाटल रोडसनसनीHaryanaPanipathandloom machinewomanlifeJatal Roadsensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





