हरियाणा

Panipat: बकरीद के दिन कुर्बानी को लेकर झगड़ा, युवक पर धारदार हथियार से वार

Tara Tandi
8 Jun 2025 1:33 PM IST
Panipat: बकरीद के दिन कुर्बानी को लेकर झगड़ा, युवक पर धारदार हथियार से वार
x
Panipat पानीपत :- गांव गढ़ी बेसिक में बकरीद के दिन मामूली–सी बात पर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी मौका देखते ही जान से मारने की धमी देकर फरार हो गया।
बात कुर्बानी के लिए लाया गया छूरे पर बिगड़ी थी।शिकायतकर्ता मुकीम के अनुसार वह अपने चचेरे भाई मुरसलीन ग्योर के घर पर गया था। जहां जुबेर नमक युवक भी आया हुआ था। जुबेर कुर्बानी का छूरा लेकर भाग गया। जिसके बाद जब वह वापस आया तो उससे छूरा वापस मांगा। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली–गलौज शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने युवक पर छूरे से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने घायल के सिर, पेट और छाती पर कई वार किए। आरोपी पक्ष के युवक जुबेर, नाजीम और सावेज ने मिलकर मुकीम पर जानलेवा हमला किया।
मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर सुना और युवक को बचाने के लिए आए। युवक को लोगों ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी मौके से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मुकीम हाल ने अस्पताल में भर्ती है।
सनौली थाना पुलिस ने मामले की सुनवाई कर कैसे दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सभी के बयान भी दर्ज किए।
Next Story