
x
Panipat पानीपत: पानीपत फ्लाईओवर पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक कार करनाल से दिल्ली जाने वाली लेन का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर जा रही स्कॉर्पियो से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन चकनाचूर हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार रात करीब 11:50 बजे हुआ। हादसे के बाद जीटी रोड की दोनों लेन पर एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
मृतकों के एक हाथ पर ताज का चिन्ह और दूसरे हाथ की कोहनी पर मनी इज एवरथिंग लिखा हुआ है। तहसील कैंप उत्तरी नगर निवासी सचिन और उसका दोस्त वरना सोमवार रात कार में सवार होकर टोल प्लाजा से समालखा की तरफ जा रहे थे। जब वे फ्लाईओवर पर एचडीएफसी बैंक के सामने पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाली लेन पर जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सचिन समेत तीन लोग और स्कॉर्पियो में सवार दो लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है।
TagsPanipatकारस्कॉर्पियोटक्कर3 मौतPanipatcarScorpiocollision3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





