हरियाणा

Panipat: मोमोज व्यवसायियों पर जानलेवा हमला, पैसे के झगड़े में हमला

Admindelhi1
5 Feb 2026 5:36 PM IST
Panipat: मोमोज व्यवसायियों पर जानलेवा हमला, पैसे के झगड़े में हमला
x

पानीपत: पानीपत के हरिनगर कच्ची फाटक के पास मोमोज खाने के बाद पैसे को लेकर चार युवकों और रेहड़ी संचालक में झगड़ा हो गया। आरोप है कि अगले दिन चारों आरोपी अपने 20 अन्य साथियों के साथ आया और रेहड़ी संचालक और उसके भाई पर हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि वह गंगाराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह अपने भाई दिनेश के साथ कच्ची फाटक के पास मोमोज की स्टॉल लगाता है। सोमवार को वह रेहड़ी पर था। इसी बीच 4 युवक आए और मोमोज खाने के बाद कम रुपए देने लगे। उसने कारण पूछा तो युवक बोले कि मोमोज खराब थे। झगड़ा करके वे बिना पैसे दिए ही चले गए।

मंगलवार को गोल्डी, गौरव साहिल व अन्य 20-30 युवक लाठी-डंडे, तलवार व गंडासी लेकर आए और उन पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया और मामले की शिकायत पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मौके की वीडियो भी कब्जे में ले ली है जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story