
x
Panipat पानीपत: खोतपुरा गांव में मैदान के नजदीक लगे बिजली की तारों की चपेट में आने से क्रिकेट का एक खिलाड़ी बुरी तरह से झुलस गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों व दूसरे खिलाड़ियों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
खोतपुरा गांव के 15 वर्षीय जावेद ने बताया कि वह वीरवार को अपने साथियों के साथ गांव के नजदीक क्रिकेट खेल रहा था। वह बॉल उठाने के लिए मैदान के दूसरी तरफ दीवार फांदकर जा रहा था। इस दौरान वह 11 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आ गया और दीवार से नीचे गिर गया। उसके साथियों की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसके जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी वार्ड की प्रभारी डॉ. सुखदीप कौर ने बताया कि जावेद ही हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
TagsPanipatबिजलीतारोंचपेटक्रिकेट खिलाड़ीझुलसाPanipatelectricitywirescontactcricket playerburned जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





