हरियाणा

Panipat: छत से गिरने पर बच्चे की मौत

Sarita
26 Feb 2026 7:42 AM IST
Panipat: छत से गिरने पर बच्चे की मौत
x
Panipat पानीपत: पानीपत की महावीर कॉलोनी में छत से गिरकर घायल हुए असरफ (7) की बुधवार शाम 7 बजे जाटल रोड स्थित IBM हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया और जाटल रोड जाम कर दिया।परिवार का आरोप है कि उन्होंने इलाज के लिए 25,000 रुपये जमा किए थे। बच्चे की मौत के बाद हॉस्पिटल स्टाफ ने बॉडी देने से पहले और पैसे मांगे।
हॉस्पिटल मैनेजर का कहना है कि उन्होंने पुलिस को पोस्टमार्टम के लिए इन्फॉर्म किया था। परिजन बिना पोस्टमार्टम के बॉडी को जबरदस्ती ले जाना चाहते थे। हंगामे की सूचना मिलने पर DSP हेडक्वार्टर तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर जाम खुलवाया। मेन रोड करीब एक घंटे तक जाम रहा।IBM हॉस्पिटल में बच्चे की मौत के बाद लोगों ने हंगामा किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। मिली शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Next Story