हरियाणा
Panipat: पता पूछने के बहाने महिला से चैन झपटी, आरोपी फरार
Tara Tandi
22 April 2025 4:51 PM IST

x
Panipat पानीपत: चैन स्नेचिंग के मामले में इजाफा करता हुआ एक और मामला सामने आया है, जहां आरोपियों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से चैन खींच कर भाग गए। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया और पीछा भी। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की।लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
मामला देर शाम पानीपत शहर के पोर्श एरिया का है जब महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। तभी एक बाइक पर सवार होकर 2 युवक आए और कोई पता पूछने का दिखावा करने लगे। महिला ने मदद करने की मंशा से युवकों की बात सुनी और पता बताने लगाने लगी। तभी मौका देख कर एक युवक ने चैन पर झपट्टा मारा और चैन तोड़कर लेकर भाग गया।
महिला को पहले तो कुछ समझ नहीं आया लेकिन जब समझ आया तब बह उसके पीछे भागी और शोर मचाने लगी। जिसके बाद आसपास के लोग भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने भी पीछा करने की कोशिश की लेकिन तब तक आरोपी चकमा देकर भाग चुके थे।
जिसके बाद पीड़ित महिला रजनी गुप्ता ने चांदनीबाग थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने रजनी गुप्ता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी फोटोज भी मिली है। जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
TagsPanipat पता पूछनेबहाने महिलाचैन झपटीआरोपी फरारPanipat woman snatched chain on pretext of asking for addressaccused abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





