
x
Panipat पानीपत : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेत्रत्व में पानीपत पुलिस ने थाना इसराना क्षेत्र के अंतर्गत भाऊपुर गांव के खेतों में महिला के ब्लाइंड मर्डर की वारदात का 24 घंटे के अंदर पर्दाफास कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान नौल्था गांव निवासी अनिल उर्फ अंग्रेज व जतिन के रूप में हुई है|उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने रविवार (4 जनवरी) को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि 3 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे थाना इसराना पुलिस को कारद भाऊपुर गांव के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. सूचना पर थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल अपनी टीम के साथ व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी. डीएसपी आत्मा राम भी मौके पर पहुंचे थे|महिला के माथे व मुंह पर खून लगा था. मौके से साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस ने महिला के शव को शिनाख्त के लिए सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था|
इसके साथ ही थाना इसराना में हत्या का अभियोग दर्ज कर पुलिस ने शव की शिनाखत और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे|रविवार (4 जनवरी) को महिला के शव की पहचान थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली बिंदू के रूप में हुई. महिला के पति ने शव की पहचान कर बताया वह मूल रूप से बिहार के बांका जिला के रहने वाला है और काफी सालों से पानीपत थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपना मकान लेकर पत्नी बिंदू व बच्चों के साथ रह रहा था. पत्नी 2 जनवरी की शाम को घर से निकली थी जो बाद में घर नहीं लौटी. बीते दिनों से पत्नी की दिमांगी हालत ठीक नहीं थी. इससे पहले भी वह कई बार ऐसे ही घर से जा चुकी थी. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया था और आरोपियों की पहचान व धरपकड़ में जुटी थी|
उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल व उनकी टीम ने अपने सभी सोर्स एक्टिव कर 24 घंटे के अंदर हत्या की उक्त ब्लाइंड वारदात का पर्दाफास कर दो आरोपियों को रविवार शाम को पानीपत रेलवे स्टेशन के पास से काबू करने में कामयाबी हासिल की. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या करना स्वीकारा. आरोपियों की पहचान नौल्था गांव निवासी अनिल उर्फ अंग्रेज व जतिन के रूप में हुई है|
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि दर्ज मामले में दुष्कर्म की धारा इजाद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई. पुलिस सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी. रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने का प्रयास करेगी|
TagsPanipatमहिलामर्डरपर्दाफाश2 आरोपीगिरफ्तार Panipatwomanmurdersolved2 accusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





