हरियाणा

Panipat: बड़ा हादसा, रिकवरी रूम में फटा एसी का कंप्रेशर, अफरा-तफरी

Sarita
8 Aug 2025 11:46 AM IST
Panipat: बड़ा हादसा, रिकवरी रूम में फटा एसी का कंप्रेशर, अफरा-तफरी
x
Panipat पानीपत: पानीपत जिले के सिविल अस्पताल की 5वीं मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर के रिकवरी रूम में एसी का कंप्रेसर फट गया। धमाके के साथ एसी में आग लग गई और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पूरा अस्पताल धुएं से भर गया था। आग की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि आग में कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की 5वीं मंजिल पर ऑपरेशन थियेटर है।
इसके बाहर रिकवरी रूम है। ऑपरेशन से पहले मरीज को यहां लाया जाता है। गुरुवार शाम 6.30 बजे यहां एसी के कंप्रेसर में धमाका हुआ। एसी में आग लग गई। 5वीं मंजिल पर धुआं फैल गया। हादसे के वक्त मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों समेत 11 लोग मौजूद थे। ऑपरेशन थियेटर में एक महिला की डिलीवरी हो रही थी। डिलीवरी बीच में ही रोककर उसे बाहर निकाला गया। कर्मचारियों ने पूरी मंजिल की खिड़की खोल दी। अस्पताल के दमकलकर्मियों ने पांच सिलेंडरों से आग पर काबू पाया।
Next Story