हरियाणा

Panipat: पति से अनबन के बाद महिला ने किया हंगामा, टावर पर चढ़ी महिला

Admindelhi1
11 May 2026 2:39 PM IST
Panipat: पति से अनबन के बाद महिला ने किया हंगामा, टावर पर चढ़ी महिला
x
"सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची"

पानीपत: पानीपत के सेक्टर-29 स्थित फ्लौरा चौक के पास (कल )रविवार सुबह एक महिला टावर पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी। सेक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर नीचे उतरा। पूछताछ में सामने आया कि पति से अनबन के चलते महिला टावर पर चढ़ी थी। घटना सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की है। करीब 40 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला।

जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सेक्टर-29 क्षेत्र में किराये पर रहने वाले अनीता की उसके पति गिरदारी लाल से सुबह अनबन हो गई थी। इसी के चलते महिला टावर पर चढ़ गई थी।

बता दें, 6 अप्रैल को भी चौटाला रोड पर एकतरफा प्यार में एक युवक हाइटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया था। दो घंटे बाद पुलिस ने बिजली की सप्लाई बंद कराकर युवक को उतारा था।

Next Story