
x
Panipat : पानीपत में एनएच-44 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने महिला और उसके बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरी महिला को बोलेरो ने कुचल दिया। हादसा होते ही राहगीरों ने कार चालक को पकड़ लिया। घायल महिला को उसका बेटा अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के बेटे कृष्णपुरा निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां स्वर्ण कौर गांजबड़ के पास एक फैक्ट्री में काम करती थी।
रविवार शाम करीब 5 बजे वह अपनी मां के साथ घर आने के लिए गांजबड़ गांव के पास जीटी रोड पर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक नीचे गिरी उसकी मां को कुचलता हुआ आगे निकल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsPanipatबोलेरोमहिलाकुचलाPanipatBolerowomancrushed जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





