हरियाणा

Panipat: शराब के नशे में युवक ने किया ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म

Sanjna Verma
5 July 2024 7:20 AM GMT
Panipat: शराब के नशे में युवक ने किया ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म
x
Panipatपानीपत : पानीपत में नशे में धुत एक शख्स ने ट्रांसजेंडर के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि सहकर्मी शराब के नशे में धुत होकर जबरदस्ती कमरे में घुस गया और इसके बाद उसने ट्रांसजेंडर के साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद वह एक लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर लिया है।
चांदनी बाग थाने में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और अभी फिलहाल वह
Panipat
में रहती है। पीड़िता ने आगे कहा कि वह transgender समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और घर-घर जाकर नाच-गाकर अपना जीवन यापन करती हैं। उसके साथ रवि नाम का लड़का भी काम करता था।
वह लगभग 20 दिन पहले नशे की हालत में उसके घर आया था और यहां उसने उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद मौका पाते ही उसने एक लाख रुपये छीन लिए और वहां से फरार हो गया। इसके बाद वह अपने स्तर पर उसे तलाशती रही, लेकिन वह नहीं मिला और अब उसे पता चला है कि रवि अपने गांव भाग गया है।
Next Story