
x
Panchkula: पंचकूला में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई हुई है। जहां पंचकूला के खटौली गांव में टांगरी नदी पर बना पुल टूट गया। नदी में आई बाढ़ और उफ़ान के कारण टांगरी नदी पर बने पुल का हिस्सा बह गया। प्रशासन ने ऐतिहातन पुल के आसपास बेरिगेटिंग कर। पुलिस प्रशासन ने लोगों को नदी और क्षतिग्रस्त पुल के आसपास जाने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं पंचकूला के मोरनी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले प्लासरा गांव में बादल फटने जैसी घटना सामने आई। ग्रामीणों का कहना कि बादल गर्जने की तेज आवाज़ सहित एक साथ बारिश का बहुत सारा पानी गिरा।अचानक इतना पानी आने से सड़कों, गलियों और खेतों सहित गांव में कई जगह भारी नुकसान हुआ। उन्हें समझ नहीं आया कि यह क्या घटना हुई है, लेकिन जिस तरह की तबाही हुई है वह बादल फटने जैसी तबाही का मंज़र है। ग्रामीणों ने तबाही के हालात देखते हुए बादल फटने की आशंका जताई है।
TagsPanchkulaबारिशतबाहीPanchkularaindevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





