हरियाणा
लाडवा के गांव संभालखा में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
Gulabi Jagat
16 Jun 2023 10:02 PM IST

x
लाडवा के गांव संभालखा में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हो गया है। संभालखा सरपंच पद के चुनाव में कुल 835 वोट पोल हुई, जिसमें सरपंच पद के उम्मीदवार सोहन लाल को 399 वोट व उसके प्रतिद्वंद्वी कक्कड़ को 202 वोट, संजीव कुमार को 35 वोट व चौथे उम्मीदवार को 199 वोट हासिल हुई। इस सरपंच पद के चुनाव में सोहन लाल संभालखा ने 197 वोट से जीत हासिल कर गांव संभालखा के सरपंच पद पर कब्जा किया। नवनियुक्त सरपंच सोहन लाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संभालखा गांव का सरपंच मैं नहीं बल्कि पूरा गांव सरपंच बना है। उन्होंने कहा है कि गांव वासियों ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है, वे इस जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाते हुए गांववासियों की हर भावनाओं पर खरा उतरकर गांव में विकास कार्य करवाएंगे।
Tagsलाडवा के गांव संभालखालाडवाआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे
Next Story





