हरियाणा

Palwal: पीएम-सीएम के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: गौरव गौतम

Admindelhi1
28 July 2026 3:50 PM IST
Palwal: पीएम-सीएम के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों पर: गौरव गौतम
x
पलवल में गौरव गौतम ने गिनाईं सरकार की विकास उपलब्धियां

पलवल: हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को नगर परिषद पलवल के वार्ड-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पगड़ी पहनाकर और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेशभर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पलवल में भी बिना किसी भेदभाव के जनहित को प्राथमिकता देते हुए विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

राज्य मंत्री ने कहा कि वार्ड-10 में शुरू किए गए विकास कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर सड़कें, सुचारु जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे जलभराव की समस्या का समाधान होगा और आवागमन भी अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस विकास यात्रा को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पलवल को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और जनहित की योजनाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

गर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें ओबीसी सामुदायिक भवन का निर्माण, विभिन्न मोहल्लों एवं गलियों में सड़क और नाली निर्माण, सरकारी स्कूल से विभिन्न मार्गों तक संपर्क सड़क का निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, पार्षद अनुज शर्मा, संतराम, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Story