Palwal: तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर पलवल में भाजपा की रणनीति बैठक

पलवल: विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा–इसी जोशीले नारे के साथ शुक्रवार को पलवल स्थित भाजपा जिला कार्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य और सफल बनाना रहा।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष यादव ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाए और हर घर पर तिरंगा फहराने का संदेश दे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, हथीन विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे मनोज रावत, सत्यप्रकाश , राजेन्द्र बैंसला, अधिवक्ता किरण शर्मा, आशा भारद्वाज, दिनेश सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और सम्मानित कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी गांवों, कस्बों और मोहल्लों में तिरंगा यात्रा, जनजागरण रैलियों, नुक्कड़ सभाओं और तिरंगा वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन भी किया गया जो अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगी। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।





