हरियाणा

रिश्वत व जबरन वसूली मामले में हिसार मंडल आयुक्त का ओएसडी गिरफ्तार

Sarita
8 Sept 2022 9:15 AM IST
OSD of Hisar Divisional Commissioner arrested in bribery and extortion case
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रिश्वत मामले में एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर की गई जांच के बाद उक्त अधिकारी पर लगे आरोप सही पाये जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई है।

विजिलेंस प्रवक्ता ने बुधवार को जारी जानकारी में बताया की एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति वर्तमान में हिसार मंडल आयुक्त के ओएसडी पद पर कार्यरत है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को उक्त अधिकारी द्वारा रिश्वत लिए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत में 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी राजेश प्रजापति द्वारा रिश्वत की मांग और स्वीकृति का आरोप लगाया गया था।
ब्यूरो की जांच में अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी और जबरन वसूली के आरोप साबित हुए। इस पर विजीलेंस ब्यूरो के गुरुग्राम थाना में आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत बुधवार को केस दर्ज करके आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story