हरियाणा
एकतरफा प्यार बना घातक, युवती के गर्दन पर चाकू से किया वार
Gulabi Jagat
3 Jun 2022 6:28 PM IST

x
एकतरफा प्यार बना घातक
अंबाला : अंबाला जिले में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। जबकि घायल अवस्था में युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल युवती की मां ने बताया कि रात के सभी घर से बाहर गए थे। घर में अकेली उसकी बेटी थी। रात को करनाल निवासी अमन कुमार उनके घर में घुस आया। आरोप है कि अमन उसकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर उसने उसकी बेटी पर चाकू से हमला किया है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी ने पहले चंडीगढ़ नौकरी की। फिर करनाल में नौकरी की। करनाल में उसकी बेटी की मुलाकात अमन कुमार से हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
Next Story





