हरियाणा

यमुना नदी में नहाने गई तीन महिला पहलवानों में से एक की डूबने से मौत

Gulabi Jagat
17 April 2022 4:38 PM IST
यमुना नदी में नहाने गई तीन महिला पहलवानों में से एक की डूबने से मौत
x
महिला पहलवानों में से एक की डूबने से मौत
पानीपत: रविवार को समालखा के हथवाला गांव में बड़ा हादसा हो गया. यहां यमुना नहर में नहाने गई तीन महिला पहलवान में से एक की डूबने से मौत (woman wrestler dies in yamuna river) हो गई. मरने वाली महिला पहलवान राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी. मृतक महिला पहलवान के भाई सुरेंद्र ने बताया कि वो समालखा के पट्‌टीकल्याणा गांव के रहने वाले हैं. उसकी 17 साल की बहन तनिष्का उर्फ तान्या 12वीं कक्षा की छात्रा थी.सुरेंद्र ने बताया कि वो राष्ट्रीय स्तर की रेस्लर भी थी. जिसने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हुए थे. अब वो अतंरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही थी. कुछ ही समय बाद श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होनी है. जिसके लिए वो खूब पसीना बहा रही थी. अभी राष्ट्रीय स्तर पर उसका ट्रायल होना था. इसलिए वो रोजाना अकादमी में कड़ा अभ्यास करती थी. रविवार को यमुना नहर किनारे (yamuna river hathwala village) घाट पर आकर सभी खिलाड़ी अभ्यास करते हैं.रविवार को तान्या भी यमुना घाट पर अपने साथी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रेणु और जूनियर खिलाड़ी के साथ अभ्यास कर रही थी. अभ्यास के बाद तीनों ने नहर में नहाने का प्लान बनाया. इसके बाद तीनों नहर में चली गई और अचानक बह गई. तीनों को डूबते हुए देख आसपास के लोगों ने तुरंत ही बचाव कार्य शुरु किया. किसी तरह दो लड़कियों को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि तान्या नाम की राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान को लोग बचा नहीं पाए.
नहर से निकाली गई दोनों लड़कियों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां कुछ देर उपचार के बाद उन्हें छुट्‌टी दे गई, जबकि तान्या घटना स्थल से काफी आगे पानी में मिली. जिसे बाहर निकाला गया. उसे तुरंत सिविल अस्पताल पानीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत (women wrestler dies in panipat) घोषित कर दिया. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया है और डॉक्टरों को लिखित में देकर शव अपने साथ ले गए.
Next Story