हरियाणा

Nuh: 2 पक्षों में हिंसक झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Sarita
13 Aug 2025 8:15 AM IST
Nuh: 2 पक्षों में हिंसक झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
x
Nuh नूंह: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव मुड़का में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में छतों से पथराव किया गया। कांच की बोतलें फेंकी गईं। जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए। साथ ही कुछ लोगों ने एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस गांव में मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस और डीएसपी रैंक के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। पुलिस ने फिलहाल पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है।
गांव के सरपंच राम सिंह सैनी ने बताया कि उनके गांव की ओर जाने वाली सड़क पर पास के गांव इसरा निवासी एक युवक अपनी कार लेकर सड़क के बीचोंबीच खड़ा था। तभी पीछे से गांव का ही एक युवक समय सिंह आ रहा था। समय सिंह ने युवक से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद कार सवार युवक ने कार में रखी कांच की बोतल से समय सिंह के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद यह झगड़ा बढ़ता ही गया।
सरपंच ने बताया कि इस दौरान एक मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले कर दिया गया, जबकि एक झुग्गीनुमा दुकान को भी आग के हवाले कर दिया गया। सरपंच ने बताया कि उक्त लोगों ने उन पर भी पथराव किया और उनकी मोटरसाइकिल व दुकान को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने आग लगाकर इसे हिंदू-मुस्लिम झगड़े का रंग देने की कोशिश की। हालाँकि, पुलिस ने समय पर पहुँचकर मामले को संभाल लिया। इस हमले में करीब 10 लोग घायल हुए हैं।
Next Story