हरियाणा

हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर नामांकन आज

Admindelhi1
15 Feb 2024 9:32 AM GMT
हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर नामांकन आज
x
BJP से सुभाष बराला प्रत्याशी

हिसार: हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर आज नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस एक सीट के लिए भाजपा की ओर से सुभाष बराला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवार को निर्धारित 46 वोट चाहिए, जो केवल सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन के पास ही हैं। जबकि, कांग्रेस के पास सिर्फ 30 ही वोट हैं। ऐसी स्थिति में तय है कि इस बार चुनाव में वोटिंग नहीं होगी।

नामांकन वापसी के दिन अर्थात 20 फरवरी को ही रिटर्निंग ऑफिसर (RO) द्वारा उम्मीदवार को निर्वाचित घोषित कर इलेक्शन सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा।

CM के करीबी हैं बराला

2019 में हुए विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी सीएम मनोहर लाल ने सुभाष बराला को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो चेयरमैन बना दिया था। इससे पहले बराला हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चूंकि बराला सीएम मनोहर लाल के काफी करीबी हैं, इसलिए इस बार सीएम ने खुद ही उनके नाम को लेकर लॉबिंग की। इस कारण उन्होंने प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्‌डा से खुद चर्चा की।

Next Story