हरियाणा

नाले में मिला नवजात का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

Gulabi Jagat
4 Jun 2022 6:10 PM IST
नाले में मिला नवजात का भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप
x
इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है
सोनीपत: सोनीपत में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जिले के मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल वाली गली में पांच से छह महीने का एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। नवजात का भ्रूण थैली में बांधकर नाले में फैंका गया था। लोग जब वहां से गुजर रहे थे तो लोगों ने भ्रूण को देखकर मौके पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
Next Story