हरियाणा

12 जून से लागू होगी नई एक्साइज पॉलिसी, दो बजे तक खुलें रहेंगे पब और बार

Admin2
8 May 2022 3:48 PM IST
12 जून से लागू होगी नई एक्साइज पॉलिसी, दो बजे तक खुलें रहेंगे पब और बार
x
वाइन शॉप के साथ शराब पीने की जगह को अब आहते की बजाय सराय नाम से जाना जाएगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नई एक्साइज पॉलिसी (New Excise Policy Gurugram) से गुरुग्राम के पब-बार संचालकों को राहत मिली है। एक ओर तो एक्साइज व वैट में राहत से विदेशी और देश में बनी शराब के रेट कम होंगे, वहीं दूसरी ओर पब और बार का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया है।

वाइन शॉप के साथ शराब पीने की जगह को अब आहते की बजाय सराय नाम से जाना जाएगा। 12 जून से नई एक्साइज पॉलिसी लागू कर दी जाएगी।विदेशी शराब में दस फीसदी रेट कम होंगे। वहीं देश में बनने वाली अंग्रेजी शराब पर चार से पांच फीसदी रेट कम होंगे। यह एक्साइज ड्यूटी और वैट कम करने के कारण होगा। गुरुग्राम को पूरे प्रदेश में पब- बार का शहर कहा जाता है। यहां पर 210 पब और बार हैं। नई एक्साइज ड्यूटी पर साल भर की सालाना फीस के साथ एक बजे तक पब- बार खुलने का समय था, अब दो बजे तक यह समय कर दिया गया है। जबकि 20 लाख की एक्सट्रा फीस के साथ सुबह छह बजे तक के समय को आठ बजे तक कर दिया गया है।

Next Story