हरियाणा

पड़ोसियों ने परिवार को घर में घुसकर पीटा

Admin Delhi 1
30 May 2023 4:28 PM IST
पड़ोसियों ने परिवार को घर में घुसकर पीटा
x

गुडगाँव न्यूज़: सेक्टर-10ए एरिया में कहासुनी में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है. पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद पुलिस अरोपियों पर केस दर्ज किया है.

पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी हरसरु के शिवा एन्क्लेव निवासी ऊषा ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजे एक गाड़ी में सवार होकर आए उमेश, ललित, मानसिंह, संजू ने उसके मकान का दरवाजा जोर-जोर से पीटना शुरु कर दिया. महिला ने दरवाजा खोला तो चारों ने महिला पर हमला बोल दिया. शोर सुनकर घर के अन्य लोग जाग गए तो आरेापियों ने उनके साथ भी मारपीट की. इस बीच गली के लोग वहां आए तो आरोपी अपनी गाड़ी को छोड़कर भागने लगे. वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए. मारपीट का कारण मामूली कहासुनी बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

रोडरेज में बाइक सवार से मारपीट

बादशाहपुर थाना एरिया में हुई रोडरेज में बाइक सवार युवक से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घायल युवक को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी इंद्र गांधी ने बताया कि वह गत दिवस एरिया मॉल से बाइक पर अपने घर की ओर आ रहा था. जब वह ओमेक्स मॉल के दूसरी तरफ की सर्विस लेन पर पहुंचा जो अचानक एक गाड़ी में से तीन-चार युवक उतरे और उससे झगड़ा करने लगे. युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी.

Next Story