हरियाणा
NCR Gurugram: बिजली का काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत
Admindelhi1
20 Feb 2025 3:11 PM IST

x
"पुलिस ने शव को कब्जे में लिया"
गुरुग्राम: सेक्टर-110ए स्थित एक सोसाइटी में बन रहे नए विला के स्विमिंग पूल में बिजली का काम करते वक्त करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। विला के मालिक ने यह काम एक ठेकेदार को सौंपा था। ठेकेदार के पास 19 साल का अभिषेक पासवान काम कर रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निमार्णाधीन इमारत होने के कारण दीवार व जमीन में सीलन थी। ऐसे में अभिषेक पासवान यहां पर नंगे पैर ही बिजली की वायरिंग कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बुधवार को अभिषेक की छुट्टी थी, लेकिन उसको काम पर बुलाया गया था। वह क्षेत्र की गंगा विहार सोसाइटी में रहता था। मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Tagsएनसीआर गुरुग्रामहरयाणाबिजलीकरंटयुवकमौतपुलिसशवकब्जेNCR GurugramHaryanaelectricitycurrentyouthdeathpolicedead bodyoccupationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





