हरियाणा

NCR Gurugram: चेकिंग टीमों ने सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई शुरू की

Admindelhi1
24 Feb 2025 2:09 PM IST
NCR Gurugram: चेकिंग टीमों ने सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई शुरू की
x
"30 टिकट चेकिंग टीमों ने कार्रवाई शुरू की"

गुरुग्राम: गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 30 टिकट चेकिंग टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिटी बसों में बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों से 500 रुपये जुमार्ना वसूला जा रहा है। वहीं, सिटी बसों में परिचालक यात्रियों की टिकट बनाने में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ भी जीएमसीबीएल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम में 25 रूटों पर 150 गुरुग्रमन सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, फरीदाबाद में भी लगभग 10 रूटों पर भी 50 सिटी बस सेवा संचालित है। जीएमसीबीएल ने बिना टिकट यात्रियों को पकड़ने के लिए 30 चेकिंग टीमों को रूटों पर लगाया गया है। चेकिंग टीम किसी भी स्टॉपेज से सिटी बसों में चढ़कर यात्रियों की टिकटों की जांच करेंगी। इनमें मैन्युअली टिकट के साथ ही स्मार्ट कार्ड व गुरुगमन एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैन करके ली गई टिकट की जांच की जा रही है।

गुरुगमन सिटी बसों में बीते जनवरी माह में 330 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था। वहीं, वर्ष 2024 में 2759 लोगों को सिटी बसों में बिना टिकट पकड़कर जुमार्ना लगाया गया था। गुरुगमन सिटी बसों में रूटों पर न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम 35 रुपये तय किया गया है। वहीं, गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वाली सिटी बसों में टोल सहित किराया 40 रुपये निर्धारित है।

सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल डिपो के मैनेजर राजीव नागपाल ने बताया कि गुरगमन सिटी बसों में चेकिंग टीमों द्वारा बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। शहर के सभी रूटों पर सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 500 रुपये जुमार्ना लिया जा रहा है।

Next Story