हरियाणा

NCR Gurugram: निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल मजबूत: नायब सैनी

Admindelhi1
24 Feb 2025 2:11 PM IST
NCR Gurugram: निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल मजबूत: नायब सैनी
x
गुरुग्राम में बहुमत के साथ बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार: नायब सैनी

गुरुग्राम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में रविवार को रोड शो करके भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा का माहौल मजबूत है और पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

रविवार को मुख्यमंत्री का रोड शो कॉलोनी मोड़ से शुरू हुआ और सदर बाजार डाकखाना चौक होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचा। रोड शो में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा, जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित सभी भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। रोड शो में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने मोदी जिंदाबाद,नायब सैनी जिंदाबाद और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया और फूल बरसाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों का अभिवादन किया और 2 मार्च को कमल के फूल के निशान पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत होगी। गुरुग्राम के सभी वार्डों में कमल का फूल खिलेगा और गुरुग्राम का तीन गुणा गति से विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव शहर की तरक्की और लोगों की खुशहाली का चुनाव है। सीएम सैनी ने कहा कि प्रदेश भर में मिल रहे अपार जनसमर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि 2 मार्च को लोग एकजुट होकर कमल के फूल के निशान पर वोट करेंगे और ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नॉन स्टॉप सरकार और क्षेत्र की ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाने का काम करेगी।

Next Story