हरियाणा

नारी नारायणी फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

Admindelhi1
20 March 2024 10:00 AM GMT
नारी नारायणी फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
x
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ मुख्य अतिथि रहीं

हिसार: नारी नारायणी फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह मनाया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन जब परिवार का साथ मिलता है तो हर चुनौती बहुत छोटी लगती है। संस्थापिका पूनम नागपाल ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संस्था में पहले सौ थालियों व गिलास का बर्तन बैंक था। इसका विस्तार कर 400 का किया है।

इसके लिए अंजू, मंजू, शशि खन्ना, मिताली, कांत शर्मा व सरिता जैन का अभिनंदन किया गया। उप प्रधान संगम पांडे व ममता चंद्राकर ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए डिस्पोजेबल बर्तन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए। सुनीता शर्मा, नीलम कक्कड़, बबली व ललिता बांगा ने बताया कि हर अच्छी चीज की शुरुआत घर से ही होती है इसलिए हम डिस्पोजेबल बर्तन का प्रयोग ना करके आज स्टील की थालियों का प्रयोग करेंगे। मोनिका ललित, किंशु, निशा भयाना, बिंदिया कामरा, गीतू बांगा, निशा, उषा शर्मा ने सभी को इको फ्रेंडली होली बनाने का संदेश दिया।

Next Story