हरियाणा

Nahan: नाहन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया योग दिवस

Admindelhi1
21 Jun 2026 2:12 PM IST
Nahan: नाहन में सामूहिक योगाभ्यास के साथ मनाया गया योग दिवस
x
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नाहन में दिखा उत्साह

नाहन: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को सिरमौर जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नाहन के पक्का तालाब परिसर में किया गया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न सरल योग क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक किया।

योग शिविर में सांसद सुरेश कश्यप, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, स्कूली बच्चों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज योग घर-घर तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम बढ़ती आयु के लिए योग है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित रूप से योग अपनाना चाहिए।

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन स्वास्थ्य परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

Next Story