हरियाणा

लिव-इन में रह रही युवती की हत्या

Admin Delhi 1
19 Sept 2023 12:08 PM IST
लिव-इन में रह रही युवती की हत्या
x
आरोपी गिरफ़्तार

हिसार: सेक्टर-58 थाना पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 25 वर्षीय युवती की हत्या करने के आरोप में उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पेशे से ड्राइवर है.

आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को यमुना नदी में फेंक दिया. आरोपी ने पहले गला दबाकर हत्या की. फिर मृतक महिला को बेहोश बताकर ऑटो से यमुना नदी ले गया. फिर उसे यमुना नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है. आरोपी की पहचान यूपी के जिला हाथरस के बसगोई निवासी धर्मेंद्र के रूप में हुई है. आरोपी फिलहाल किराए का कमरा लेकर सीकरी गांव में रह रहा था. युवती के साथ करीब एक साल से रह रहा था. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है. आरोपी अक्सर युवती के साथ मारपीट करता था. युवती नशे का विरोध करती थी.

बीच-बचाव कराने में युवक पर हमला

छायंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीच-बचाव करने वाले एक युवक को तीन युवकों ने फरसा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज किया.

गांव छायंसा निवासी राहुल ने बताया कि वह आईएमटी में नौकरी करता है. को कंपनी की छुट्टी होने के चलते वह अपने मामा के घर मौजपुर किसी काम से गया था. सुबह करीब 11 बजे गांव का हरेंद्र और दो अन्य लड़के उसके मामा के लड़के साथ झगड़ा कर रहे थे. हरेंद्र हाथ में फरसा लेकर उसके मामा के लड़के पीछे भाग रहा था. वह बीच-बचाव करने लगा. तभी हरेन्द्र ने उसके सिर और नाक पर कई वार कर दिए.


Next Story