हरियाणा

हरियाणा में कुछ ही देर में होगी निकाय चुनाव की घोषणा, राज्य चुनाव आयुक्त जारी करेंगे शेड्यूल

Kunti Dhruw
23 May 2022 7:11 AM GMT
हरियाणा में कुछ ही देर में होगी निकाय चुनाव की घोषणा, राज्य चुनाव आयुक्त जारी करेंगे शेड्यूल
x
हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है।

हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। फरीदाबाद नगर निगम सहित 50 शहरी निकायों के चुनावों की तिथि की घोषणा सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह करेंगे। शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग जाएगी, जिसका असर नए विकास कार्यों पर पड़ेगा, जबकि पहले से चल रहे विकास कार्य चलते रहेंगे। हरियाणा में अब 50 शहरी निकायों में चुनाव कराए जाएंगे। राज्य चुनाव आयोग जहां 47 निकायों में चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ था, वहीं प्रदेश सरकार ने फरीदाबाद नगर निगम के साथ ही 18 नगर परिषद और 31 नगर पालिकाओं में चुनाव की सिफारिश की है।


यहां होने हैं चुनाव
प्रदेश में फरीदाबाद नगर निगम सहित 18 नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इनमें गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी शामिल हैं। इनके साथ ही प्रदेश में 31 नगरपालिकाओं तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पिहोवा, उचाना, महेंद्रगढ़, शाहाबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालखा, फिरोजपुर झिरखा, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानिया, इस्माइलाबाद, साढौरा, कुंडली, सीवन, बाढ़ड़ा और बादली में चुनाव होने हैं।


Next Story